आईना ख़ुद-नुमाई उन को सिखा रहा है

आईना ख़ुद-नुमाई उन को सिखा रहा है

क्या क़हर कर रहा है क्या ज़ुल्म ढा रहा है

आँसू बहा रहा है वो सोज़-ए-दिल पे मेरे

ख़ुद ही लगा के ज़ालिम ख़ुद ही बुझा रहा है

उन को तो हम ने चाहा वो यूँ सता रहे हैं

ऐ चर्ख़-ए-कीना-पर्वर तो क्यूँ सता रहा है

आज़ुर्दा ग़ैर से हैं लेता हूँ मैं बलाएँ

रूठे हैं वो किसी से कोई मना रहा है

कूचे में उन बुतों ने रहने दिया न शायद

सुनते हैं अब 'रसा' भी काबे को जा रहा है

(564) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554