आशिक़ को तेरे लाख कोई रहनुमा मिले
आशिक़ को तेरे लाख कोई रहनुमा मिले
तेरा पता मिला है न तेरा पता मिले
तुम मुझ से आ मिले कभी दुश्मन से जा मिले
जब ये मिज़ाज है तो कोई तुम से क्या मिले
बा'द-ए-फ़ना भी ख़ैर से तन्हा नहीं हैं हम
बंदों से छुट गए तो फ़रिश्तों में आ मिले
जब दैर में ये देखा कि अपना गुज़र नहीं
काबे के जाने वालों में मजबूर जा मिले
देखो 'रसा' चले तो हो तुम तौबा तोड़ने
दर पर न मय-कदे के कोई पारसा मिले
(569) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554