हाए शर्म-ए-दिलबरी उस दिलरुबा के हाथ है
हाए शर्म-ए-दिलबरी उस दिलरुबा के हाथ है
इस वफ़ा की आबरू उस बेवफ़ा के हाथ है
जानता है काम बंदे का ख़ुदा के हाथ है
दिल मिरा खुलना तिरे बंद-ए-क़बा के हाथ है
आह-ए-गिर्या साथ हों ग़ुर्बत में जब आता है ध्यान
बेकसी कहती है ये आब-ओ-हवा के हाथ है
कब तक आओगे अदम में पूछते हैं राह-रौ
किस से कहिए उस तरफ़ आना क़ज़ा के हाथ है
हाथ उठाता हूँ ख़ुदा के सामने मैं ऐ 'रशीद'
ढूँढना बाब-ए-इजाबत को दुआ के हाथ है
(479) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
रशीद लखनवी