कभी गेसू न बिगड़े क़ातिल के
कभी गेसू न बिगड़े क़ातिल के
नाज़-बरदार हैं मिरे दिल के
मुझ को अग़्यार से भी उल्फ़त है
कि ये कुश्ते हैं मेरे क़ातिल के
उठे जाते हैं बज़्म-ए-आलम से
आने वाले तुम्हारी महफ़िल के
उन के दर तक पहुँच के मरता हूँ
डूबता हूँ क़रीब साहिल के
दाग़-ए-दिल घुट रहे हैं पीरी में
बुझ रहे हैं चराग़ महफ़िल के
है मुसाफ़िर-नवाज़ तेग़ तिरी
मुझ को रुख़्सत किया गले मिल के
ऐ 'रशीद' 'उन्स' तक थे हम शाइ'र
हो गए ख़ाक हौसले दिल के
(491) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
रशीद लखनवी