मैं ने काग़ज़ पे सजाए हैं जो ताबूत न खोल

मैं ने काग़ज़ पे सजाए हैं जो ताबूत न खोल

जी उठे लफ़्ज़ तो मैं ख़ौफ़ से मर जाऊँगा

कौन ख़ुशबू से हवाओं का बदन छीनता है

तू मिरे साथ रहेगा मैं जिधर जाऊँगा

रेग-ए-साहिल से रही अपनी शनासाई तो फिर

एक दिन गहरे समुंदर में उतर जाऊँगा

चाँद-तारों की तरह मैं भी हूँ गर्दिश में 'रशीद'

हाँ अगर तू ने पुकारा तो ठहर जाऊँगा

(703) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554