उठ गई आज चाँद की डोली

उठ गई आज चाँद की डोली

कितनी वीराँ है रात की झोली

अपना साया समेट कर रखना

मुझ से इक भागती किरन बोली

अब तो जाग ऐ शबों की शहज़ादी

तुझ को सोना था उम्र-भर सो ली

साँस रोको चराग़ गुल कर दो

आज बदलेगी चाँदनी चोली

मैं हूँ साथी सुलगते सहरा का

तू ठिठुरती किरन की हम-जोली

एक दरिया सँभल सँभल के चला

एक कश्ती क़दम क़दम डोली

आसमाँ तू अभी ज़मीं पे न आ

मैं ने मुट्ठी अभी नहीं खोली

कब तलक कोई दिल पे कान धरे

कौन समझे 'रशीद' की बोली

(713) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554