मुफ़्त दुश्नाम-ए-यार सुनते हैं
मुफ़्त दुश्नाम-ए-यार सुनते हैं
एक कह कर हज़ार सुनते हैं
तुम हिमायत करो न ग़ैरों की
चार कहते हैं चार सुनते हैं
हम फ़िदा-ए-चमन क़फ़स में भी
ज़िक्र-ए-फ़स्ल-ए-बहार सुनते हैं
कुछ तो है बात जो तिरे मुँह से
सुख़न-ए-नागवार सुनते हैं
आप और आएँ अपने वादे पर
ऐसे फ़िक़रे हज़ार सुनते हैं
उस से मिलने को दिल तड़पता है
हम जिसे बे-क़रार सुनते हैं
हम तग़ज़्ज़ुल में आज तुझ को 'रशीद'
हासिल-ए-रोज़गार सुनते हैं
(456) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554