तुझ से वहशत में भी ग़ाफ़िल कब तिरा दीवाना था
तुझ से वहशत में भी ग़ाफ़िल कब तिरा दीवाना था
दिल में तेरी याद थी लब पर तिरा अफ़्साना था
रात जो ज़ाहिद शरीक-ए-जलसा-ए-रिन्दाना था
थी सुराही ख़ंदा-लब गर्दिश में हर पैमाना था
मय-कदा बे-जाम-ए-चश्म-ए-यार मातम-ख़ाना था
दीदा-ए-पुर-ख़ूँ मिरी आँखों में हर पैमाना था
हो गया था मुझ को जिस दिन से असीरी का ख़याल
मेरी आँखों में तो उस दिन से चमन वीराना था
बज़्म-ए-साक़ी में तही-दस्ती ने खो दी आबरू
बख़्त-ए-बद अपना शरीक-ए-गर्दिश-ए-पैमाना था
मैं गिला क़िस्मत का करता था तो सोते थे नसीब
शिकवा-ए-तक़दीर बहर-ए-ख़्वाब बख़्त अफ़्साना था
बढ़ गए मिटने से तेरे दुश्मनों के हौसले
ऐ मरीज़-ए-दर्द-ओ-ग़म तुझ को अभी मरना न था
मैं ने नाहक़ ही 'रशीद'-ए-ज़ार को रुस्वा किया
आप के सर की क़सम वो आप का दीवाना था
(523) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554