सर-ब-सर शाख़-ए-दिल हरी रहेगी

सर-ब-सर शाख़-ए-दिल हरी रहेगी

ता-अबद आँख में तरी रहेगी

मैं ने क़िस्सा ही पाक कर डाला

इश्क़ होगा न ख़ुद-सरी रहेगी

अक्स बनते रहेंगे पेश-ए-नज़र

सूरत-ए-आईना-गरी रहेगी

सत्र-दर-सत्र ख़ूँ जलाया है

लफ़्ज़ में रौशनी भरी रहेगी

ख़ामुशी ओढ़ ली दरख़्तों ने

आरज़ू-ए-सुख़न-वरी रहेगी

कोई मंज़िल तलाश ली जाए

अब कहाँ तक ये बे-घरी रहेगी

बाग़ में है क़याम का मौक़ा

सब परिंदों से दिलबरी रहेगी

क्या हमेशा भटकना है मुझ को

क्या हमेशा सुबुक-सरी रहेगी

ज़िंदगी से डरी रहूँगी मैं

ज़िंदगी साए से डरी रहेगी

चाँद अगर डूब भी गया 'माहीन'

ताक़ पर चाँदनी धरी रहेगी

(509) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554