तुम्हें ऐसा बे-रहम जाना न था

तुम्हें ऐसा बे-रहम जाना न था

ग़रज़ क्या कहें दिल लगाना न था

अगर उस गली से निकलते तो फिर

दो आलम में अपना ठिकाना न था

लिया इम्तिहान-ए-वफ़ा ही में जी

हमें याँ तलक आज़माना न था

वो था कौन सा तेरा तीर-ए-सितम

कि मैं आह उस का निशाना न था

किया किस की आँखों ने 'रासिख़' पे सेहर

वो आगे तो ऐसा दिवाना न था

(675) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554