आस हुस्न-ए-गुमान से टूटी

आस हुस्न-ए-गुमान से टूटी

शाख़ फल के निशान से टूटी

मिल गई ख़ाक हो के मिट्टी में

ईंट जो भी मकान से टूटी

अर्ज़-ए-अहवाल ना-शनासों से

रग अना की ज़बान से टूटी

जिस पे दार-ओ-मदार-ए-कश्ती था

डोर वो बादबान से टूटी

मसअले दोस्ती के हल न हुए

गुफ़्तुगू दरमियान से टूटी

दस्त-ए-दुश्मन से तीर क्या छूटा

एक बिजली कमान से टूटी

बाब किरनों के खुल गए 'रासिख़'

सद्द-ए-ज़ुल्मत अज़ान से टूटी

(481) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554