सुब्ह-नुशूर क्यूँ मिरी आँखों में नूर आ गया

सुब्ह-नुशूर क्यूँ मिरी आँखों में नूर आ गया

तेरी नक़ाब उलट गई या कोह-ए-तूर आ गया

वो भी अजीब वक़्त था मुझ पे हयात तंग थी

लेकिन उसी अज़ाब में जीना ज़रूर आ गया

तुम ने तो कोह-ए-क़ाफ़ में उम्र-ए-अज़ीज़ काट दी

लेकिन वो तिफ़्ल क्या करे जिस को शुऊ'र आ गया

इस अर्सा-ए-हिजाब की आख़िर को हद भी है कहीं

तेरी तलाश में कोई दुनिया से दूर आ गया

दुनिया को देख देख के अपनी वज़्अ' बदल गई

वर्ना वो नूर मैं ही था जो सर-ए-तूर आ गया

ज़ाहिद उसे बुरा न कह माना कि रंग सुर्ख़ है

आँखों से मय छलक गई दिल को सुरूर आ गया

(536) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554