कुछ अजब सा हूँ सितमगर मैं भी

कुछ अजब सा हूँ सितमगर मैं भी

उस पे खुलता हूँ बदन भर मैं भी

नई तरतीब से वो भी ख़ुश है

ख़ूब-सूरत हूँ बिखर कर मैं भी

आ मिरे साथ मिरे शहर में आ

जिस से भाग आता हूँ अक्सर मैं भी

अब ये पा-पोश-ए-अना काटती है

लो हुआ अपने बराबर मैं भी

झिलमिला ले अभी उजलत क्या है

और कुछ देर हूँ छत पर मैं भी

(589) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554