जब कभी यादों का दरवाज़ा खुला आख़िर-ए-शब
जब कभी यादों का दरवाज़ा खुला आख़िर-ए-शब
कोई दर आया ब-अंदाज़-ए-हवा आख़िर-ए-शब
हम पशेमान इधर और उधर वो नादिम
शाम का भूला हुआ आ ही गया आख़िर-ए-शब
दिल के आँगन में ब-सद नाज़ था वो महव-ए-ख़िराम
फूल ही फूल था नक़्श-ए-कफ़-ए-पा आख़िर-ए-शब
कर सका पेश न उर्यानी का जब कोई जवाज़
आ गया ओढ़ के मरियम की रिदा आख़िर-ए-शब
साँवली शाम की ज़ुल्फ़ों के परस्तार तमाम
हो गए आप ही मसरूफ़-ए-दुआ आख़िर-ए-शब
नींद आ ही गई वामाँदा थे आ'साब तमाम
ठंडी ठंडी जो चली मौज-ए-सबा आख़िर-ए-शब
वो कसक मुर्ग़-ए-सहर की थी नवा में 'रौनक़'
दिल पे इक नश्तर-ए-एहसास लगा आख़िर-ए-शब
(543) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554