दामन से अपने झाड़ के सहरा-ए-ग़म की धूल

दामन से अपने झाड़ के सहरा-ए-ग़म की धूल

आओ चलो न हम भी चुनें सरख़ुशी के फूल

आख़िर को मिल सकी न बशर को रह-ए-नजात

यूँ तो हर एक दौर में आते रहे रसूल

दामन बचा के आइयो मेरे मज़ार तक

ऐ जान-ए-नौ-बहार उगे हैं इधर बबूल

देखा कभी जो दहर को शाइ'र की आँख से

ख़ल्लाक़-ए-काएनात भी सदियों रहा मलूल

आएगा कोई जाम मय-ए-सरख़ुशी लिए

ऐ दिल कुछ और देर हिंडोले में ग़म के झूल

(453) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554