आरज़ू-ए-विसाल में सब हैं

आरज़ू-ए-विसाल में सब हैं

जुस्तुजू-ए-मुहाल में सब हैं

हिज्र अपनी तरफ़ से है वर्ना

उस तरफ़ से विसाल में सब हैं

वा-ए-ग़फ़लत उधर की कहते नहीं

अपनी ही क़ील-ओ-क़ाल में सब हैं

ऐ 'रज़ा' तुझ को कुछ ख़याल नहीं

अपने अपने ख़याल में सब हैं

(548) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554