ग़ैरों का उस तरफ़ से गुज़ारा न जाएगा

ग़ैरों का उस तरफ़ से गुज़ारा न जाएगा

जब तक कि एक दो कहीं मारा न जाएगा

नर्गिस उगेगी सब्ज़े की जा ख़ाक से मिरी

यारों का मरने पर भी नज़ारा न जाएगा

ये दिल है लड़कों का न घरौंदा समझ इसे

बिगड़ा तो फिर किसी से सँवारा न जाएगा

घर पर रक़ीब-ए-ख़ाना-बर-अंदाज़ के 'रज़ा'

होगा अगर तू यार हमारा न जाएगा

(519) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554