इस तरह बज़्म में वस्फ़-ए-रुख़-ए-जानाना करूँ
इस तरह बज़्म में वस्फ़-ए-रुख़-ए-जानाना करूँ
आतिश-ए-शौक़ से ता-शम्अ को परवाना करूँ
अक़्ल का तअन न कर मुझ पे अभी ऐ नासेह
इक सुख़न इश्क़ का कह तुझ को भी दीवाना करूँ
अश्क-ए-हसरत की अगर होवे मदद ऐ ज़ाहिद
दिल-ए-सद-चाक को मैं सुब्हा-ए-सद-दाना करूँ
दर्द-ए-दिल पूछ न मुझ से कि वो बातूनी हूँ
हर्फ़ हो एक तो सौ तरह से अफ़्साना करूँ
अपने सौदा ने किया शहर का बाज़ार तो गर्म
ऐ 'रज़ा' दिल में है आबाद मैं वीराना करूँ
(541) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554