क्या न-दीदों से ज़माने को सरोकार है आज

क्या न-दीदों से ज़माने को सरोकार है आज

एक दिरहम जो रखे मालिक-ए-दीनार है आज

कल तो मा'मूरा-ए-आलम को डुबाया ऐ चश्म

क्या ख़राबी है तू फिर रोने को तय्यार है आज

देखना देखना क्या दिल में लगी आतिश-ए-इश्क़

क्यूँ मिरा नाला-ए-ख़ूँ-बार शरर-बार है आज

ऐ 'रज़ा' ख़त्त-ए-सियह उस के नहीं चेहरे पर

हुस्न के वाक़िए का यार अज़ा-दार है आज

(507) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554