आ तुझ को ख़याल में बसाऊँ
आ तुझ को ख़याल में बसाऊँ
सोए हुए दर्द को जगाऊँ
दिल फटने लगा है यादशब-ए-महबूब
आ तुझ को ही अब गले लगाऊँ
जुज़ तेरे न सुन सके कोई भी
इस लय में तुझे मैं गुनगुनाऊँ
ऐ नग़्मा-तराज़ जिस्म-ए-मौज़ूँ
मिस्रे की तरह तुझे उठाऊँ
जो गुज़रा है तेरी ख़ल्वतों में
कैसे वो ज़माना भूल जाऊँ
हो बस में मिरे तो संग-दिल को
हालात का आईना दिखाऊँ
(516) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
रज़ा हमदानी