चुप हो क्यूँ ऐ पयम्बरान-ए-क़लम

चुप हो क्यूँ ऐ पयम्बरान-ए-क़लम

बात छेड़ो कि गुज़रे शाम-ए-अलम

चश्म-ए-हैरत से देखता है जहाँ

किस मुसव्विर के शाहकार हैं हम

हम निखारेंगे तेरा हुस्न-ओ-जमाल

हम संवारेंगे तेरी ज़ुल्फ़ के ख़म

बुत-शिकन मुतमइन न हों कि अभी

ना-तराशीदा हैं हज़ारों सनम

बा'द मरने के ऐ 'रज़ा' शायद

काम आएँ हमारे नक़्श-ए-क़दम

(577) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554