हर एक घर का दरीचा खुला है मेरे लिए

हर एक घर का दरीचा खुला है मेरे लिए

तमाम शहर ही दामन-कुशा है मेरे लिए

हर एक तर्शे हुए जिस्म में है आँच तिरी

हर एक बुत-कदा आतिश-कदा है मेरे लिए

बला-ए-जाँ हैं ये गहराइयाँ समुंदर की

अज़ाब इशरत-ए-क़तरा बना है मेरे लिए

मैं एक खेल समझता था दर्द-ए-उल्फ़त को

तमाम उम्र का अब रतजगा है मेरे लिए

भिगो भिगो गया बादल किसी की ज़ुल्फ़ों का

सितम-ज़रीफ़ ये काली घटा है मेरे लिए

(599) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554