महकती आँखों में सोचा था ख़्वाब उतरेंगे

महकती आँखों में सोचा था ख़्वाब उतरेंगे

पता न था कि यहाँ भी अज़ाब उतरेंगे

फ़रेब खाएगी हर बार मेरी तिश्ना-लबी

बदन के दश्त पे जब जब सराब उतरेंगे

मिरी लहद पे न रौशन करे चराग़ कोई

ये वो जगह है जहाँ आफ़्ताब उतरेंगे

सफ़ेद-पोशों की कब तक छुपेंगी करतूतें

कि धीरे धीरे सभी के नक़ाब उतरेंगे

नज़र जमाए हैं दहलीज़-ए-इंतिज़ार पे हम

फ़राज़-ए-काबा से इज़्ज़त-मआब उतरेंगे

गुनाह लगती है उल्फ़त तुम्हें तो लगने दो

ये वो गुनाह है जिस पर सवाब उतरेंगे

तमाम होगी तभी तो किताब-ए-ज़ीस्त 'रज़ा'

ग़म-ए-हयात के जब इंतिसाब उतरेंगे

(693) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554