हक़ीक़तों का पता दे के ख़ुद सराब हुआ

हक़ीक़तों का पता दे के ख़ुद सराब हुआ

वो मुझ को होश में ला कर ख़याल-ओ-ख़्वाब हुआ

वो अपने लम्स से पत्थर बना गया मुझ को

विसाल उस का मुझे सूरत-ए-अज़ाब हुआ

सरों पे सब के पड़ी हादसों की धूप मगर

कोई सराब बना और कोई सहाब हुआ

अज़ाब सब के मिरे जिस्म-ओ-जाँ पे नक़्श हुए

मिरा वजूद मिरे अहद की किताब हुआ

सुकूत-ए-शहर-ए-सितम से असीर-ए-यास न हो

कि याँ सकूँ से हुआ जो भी इंक़लाब हुआ

वही तो एक हमारा मिज़ाज-दाँ था 'रज़ी'

जो हम से दूर रहा और न दस्तियाब हुआ

(495) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554