रात आ बैठी है पहलू में सितारो तख़लिया
रात आ बैठी है पहलू में सितारो तख़लिया
अब हमें दरकार है ख़ल्वत सो यारो तख़लिया
आँख वा है और हुस्न-ए-यार है पेश-ए-नज़र
शश-जिहत के बाक़ी-माँदा सब नज़ारो तख़लिया
देखने वाला था मंज़र जब कहा दरवेश ने
कज-कुलाहो बादशाहो ताज-दारो तख़लिया
ग़म से अब होगी बराह-ए-रास्त मेरी गुफ़्तुगू
दोस्तो तीमार-दारो ग़म-गुसारो तख़लिया
चार जानिब है हुजूम-ए-ना-शनायान-ए-सुख़न
आज पूरे ज़ोर से 'फ़ारिस' पुकारो तख़लिया
(1313) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
रहमान फ़ारिस