यही दुआ है यही है सलाम इश्क़ ब-ख़ैर
यही दुआ है यही है सलाम इश्क़ ब-ख़ैर
मिरे सभी रुफ़क़ा-ए-किराम इश्क़ ब-ख़ैर
दयार-ए-हिज्र की सूनी उदास गलियों में
पुकारता है कोई सुब्ह-ओ-शाम इश्क़ ब-ख़ैर
मैं कर रहा था दुआ की गुज़ारिशें उस से
सो कह गई है उदासी की शाम इश्क़ ब-ख़ैर
बड़े अजीब हैं शहर-ए-जुनूँ के बाशिंदे
हमेशा कहते हैं बा'द-अज़-सलाम इश्क़ ब-ख़ैर
ये रह ज़रूर तुम्हारे ही घर को जाती है
लिखा हुआ है यहाँ गाम गाम इश्क़ ब-ख़ैर
बयान की है ग़ज़ल-वार दास्तान-ए-इश्क़
सो इस किताब का रक्खा है नाम इश्क़ ब-ख़ैर
उफ़ुक़ के पार मुझे याद कर रहा है कोई
अभी मिला है उधर से पयाम-ए-इश्क़ ब-ख़ैर
(2927) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
रहमान फ़ारिस