दीबाचा-ए-किताब-ए-वफ़ा है तमाम उम्र

दीबाचा-ए-किताब-ए-वफ़ा है तमाम उम्र

इक लम्हा-ए-शुऊर-ए-फ़ना है तमाम उम्र

महरूमियों ने साथ दिया है तमाम उम्र

इक दर्द है कि दिल में रहा है तमाम उम्र

क्यूँ मेरे लब पे आई ग़म-ए-आगही की बात

गुस्ताख़ी-ए-ख़िरद की सज़ा है तमाम उम्र

याद-ए-ख़ुदा में जी न लगा है ये और बात

ख़ौफ़-ए-ख़ुदा तो दिल में रहा है तमाम उम्र

आ ख़ल्वत-ए-'सरोश' में ऐ मर्ग-ए-ना-गहाँ

तेरा ही इंतिज़ार किया है तमाम उम्र

(578) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554