मोहब्बत का सफ़र हे और मैं हूँ

मोहब्बत का सफ़र हे और मैं हूँ

वो मंज़ूर-ए-नज़र है और मैं हूँ

परिंदा बे-रुख़ी का उड़ रहा है

वफ़ा का इक शजर है और मैं हूँ

क़फ़स में ले चला सय्याद मुझ को

ख़याल-ए-बाल-ओ-पर है और मैं हूँ

सफ़र आसान कितना हो गया है

वो मेरा हम-सफ़र है और मैं हूँ

वही आँगन वही मेहराब-ओ-मिम्बर

वही दीवार-ओ-दर है और मैं हूँ

अब उन का ग़म भी अपना ग़म है 'रिज़वान'

उधर का हाल इधर है और मैं हूँ

(730) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554