ये एहतियात इश्क़ पे लाज़िम सदा रहे
ये एहतियात इश्क़ पे लाज़िम सदा रहे
हर-चंद क़ुर्बतें हों मगर फ़ासला रहे
हाजत नहीं की जाम-ओ-सुबू मय-कदा रहे
दिल का तिरी निगाह से बस राब्ता रहे
माह-ओ-नुजूम-ओ-शम्स की थम जाएँ गर्दिशें
ठहरे तिरी नज़र तो ज़माना रुका रहे
मामूर खुशबुओं से रहे गुलशन-ए-वजूद
बस इक तुझी को ज़ेहन अगर सोचता रहे
रानाई-ए-जमाल का आलम न पूछिए
इक बार देख ले जो उसे देखता रहे
फ़रियाद ले के जाएँ भी अहल-ए-चमन कहाँ
जब बाग़बाँ ख़ुद अपना चमन लूटता रहे
कुछ देर और ऐ शब-ए-हिज्राँ ठहर अभी
कुछ देर और दर्द का तूफ़ाँ उठा रहे
(784) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
रोहित सोनी ‘ताबिश’