वो एक चेहरा जो उस से गुरेज़ कर जाता
वो एक चेहरा जो उस से गुरेज़ कर जाता
तो आईना उसी दम टूट कर बिखर जाता
न जाने कैसे बनी वो ज़बान पत्थर की
वगर्ना हम पे क़यामत सा कुछ गुज़र जाता
उठा ही लाया सभी रास्ते वो काँधों पर
यक़ीन उस पे न करता तो मैं किधर जाता
धनक के रंग उसी ने खुरच लिए थे मगर
जो हम न देखते इस बार भी मगर जाता
सफ़र का अंत लगा मौत की तरह वर्ना
पुकारती थीं मुझे मंज़िलें ठहर जाता
(548) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सादिक़