इक बर्ग-ए-ख़ुश्क से गुल-ए-ताज़ा तक आ गए
इक बर्ग-ए-ख़ुश्क से गुल-ए-ताज़ा तक आ गए
हम शहर-ए-दिल से जिस्म के सहरा तक आ गए
उस शाम डूबने की तमन्ना नहीं रही
जिस शाम तेरे हुस्न के दरिया तक आ गए
कुछ लोग इब्तिदा-ए-रिफ़ाक़त से क़ब्ल ही
आइंदा के हर एक गुज़िश्ता तक आ गए
ये क्या कि तुम से राज़-ए-मोहब्बत नहीं छुपा
ये क्या कि तुम भी शौक़-ए-तमाशा तक आ गए
बेज़ारी-ए-कमाल से इतना हुआ कि हम
आराम से ज़वाल-ए-तमन्ना तक आ गए
(424) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सईद अहमद