ज़िक्र मेरा है आसमान में क्या

ज़िक्र मेरा है आसमान में क्या

आ गया हूँ मैं उस के ध्यान में क्या

सब करिश्मे तअल्लुक़ात के हैं

ख़ाक उड़ती है ख़ाक-दान में क्या

चाँद तारे उतर नहीं सकते

रात की रात इस मकान में क्या

फिर चली बाद-ए-साज़गार मगर

कुछ रहा भी है बादबान में क्या

ज़िंदा है इक क़बीला-ए-क़ाबील

मैं रहूँ ऐसे ख़ानदान में क्या

(519) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554