ग़म रात-दिन रहे तो ख़ुशी भी कभी रही
ग़म रात-दिन रहे तो ख़ुशी भी कभी रही
इक बेवफ़ा से अपनी बड़ी दोस्ती रही
उन से मिलन की शाम घड़ी दो-घड़ी रही
और फिर जो रात आई तो बरसों खड़ी रही
शाम-ए-विसाल-ए-दर्द ने जाते हुए कहा
कल फिर मिलेंगे दोस्त अगर ज़िंदगी रही
बस्ती उजड़ गई भी तो कीकर हरे रहे
दर-बंद हो गए भी तो खिड़की खुली रही
'अख़्तर' अगरचे चारों तरफ़ तेज़ धूप थी
दिल पर ख़याल-ए-यार की शबनम पड़ी रही
(555) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सईद अख़्तर