बे-सबब ठीक नहीं घर से निकल कर जाना

बे-सबब ठीक नहीं घर से निकल कर जाना

जुस्तुजू हो कोई दिल में तो सफ़र पर जाना

दिन के तपते हुए मौसम में भटकना हर-सू

शाम आए तो परिंदों की तरह घर जाना

हर गुज़रते हुए बे-रंग से मौसम के लिए

इक नई रुत के नए फूल यहाँ धर जाना

लोग जलता हुआ घर देख के ख़ुश होते हैं

और हम ने उसे अब अपना मुक़द्दर जाना

ज़ेहन मफ़्लूज तो अफ़्कार हैं आसेब-ज़दा

ये भी क्या वक़्त है हर बात पे डर डर जाना

साएबाँ आब-ए-रवाँ फूल बहारें ख़ुशबू

इन सराबों से हर इक गाम है बच कर जाना

उस की पलकों पे चमक उठ्ठे हैं जब भी आँसू

क़तरे क़तरे को मिरे दिल ने समुंदर जाना

(542) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554