इक शरार-ए-गिरफ़्ता-रंग हूँ मैं

इक शरार-ए-गिरफ़्ता-रंग हूँ मैं

फूल से ले के ता-ब-संग हूँ मैं

बाद-ए-सरसर की तरह गर्म-ए-इनाँ

सीना-ए-रेग की उमंग हूँ मैं

ज़र्रे ज़र्रे ने कर दिया हैराँ

और हैरानियों पे दंग हूँ मैं

फ़त्ह भी इक शिकस्त ही होगी

आरज़ूओं से महव-ए-जंग हूँ मैं

कैसे तुझ को बहा के ले जाऊँ

मौज-ए-हम-साया-ए-निहंग हूँ मैं

शहर-ओ-सहरा की कुछ नहीं तख़सीस

वुसअ'त-ए-दश्त-ए-जाँ से तंग हूँ मैं

किस ने देखा फ़िशार-ए-मौजा-ए-जाँ

आज तक आब-ए-ज़ेर-ए-संग हूँ मैं

(517) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554