वफ़ा ख़ुलूस मोहब्बत इबादतें उस की

वफ़ा ख़ुलूस मोहब्बत इबादतें उस की

भुला न पाऊँगा यारो मोहब्बतें उस की

क़दम क़दम पे मुझे जिस ने हौसला बख़्शा

चराग़-ए-राह बनी हैं नसीहतें उस की

हर एक मोड़ पे उस ने मुझे सँभाला है

मैं ख़ुश-नसीब कि पाएँ रिफाक़तें उस की

है कुछ तो बात यक़ीनन कि लोग कहते हैं

यूँही नहीं हैं ज़माने में शोहरतें उस की

(1018) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554