अब वो सौदा नहीं दीवानों में

अब वो सौदा नहीं दीवानों में

ख़ाक उड़ती है बयाबानों में

ग़म-ए-दौराँ को गिला है मुझ से

तू ही तू है मिरे अफ़्सानों में

दिल-ए-नादाँ तिरी हालत क्या है

तू न अपनों में न बेगानों में

बुझ गई शम्अ सहर से पहले

आग जलती रही परवानों में

दिल ने छोड़ा न उमीदों का ख़याल

फूल खिलते रहे वीरानों में

'सैफ़' पहलू में ये आहट ग़म की

कौन रोता है बयाबानों में

(576) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554