बे-ख़ुदी ले उड़ी हवास कहीं

बे-ख़ुदी ले उड़ी हवास कहीं

है कोई दिल के आस-पास कहीं

हुस्न जल्वा दिखा गया अपना

इश्क़ बैठा रहा उदास कहीं

हम बईद ओ क़रीब ढूँड चुके

वो कहीं दूर है न पास कहीं

सब्र ही आए अब क़रार तो क्या

टूट ही जाए दिल की आस कहीं

'सैफ़' ख़ून-ए-जिगर पड़ा पीना

ऐसे बुझती है दिल की प्यास कहीं

(459) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554