एक उदासी दिल पर छाई रहती है
एक उदासी दिल पर छाई रहती है
मेरे कमरे में तन्हाई रहती है
सीने में इक दर्द भी रहता है बेदार
आँखों में कुछ नींद भी आई रहती है
दिल-दरिया की थाह बताएँ क्या जिस में
सात समुंदर की गहराई रहती है
हम भी इसी बस्ती के रहने रहने वाले हैं
जिस में तेरी बे-परवाई रहती है
पहलू में अब 'सैफ़' मिरा क्या बाक़ी है
दिल है जिस में याद पराई रहती है
(579) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सैफ़ुद्दीन सैफ़