ग़म-ए-दिल किसी से छुपाना पड़ेगा

ग़म-ए-दिल किसी से छुपाना पड़ेगा

घड़ी दो घड़ी मुस्कुराना पड़ेगा

ये आलाम-ए-हस्ती ये दौर-ए-ज़माना

तो क्या अब तुम्हें भूल जाना पड़ेगा

बहुत बच के निकले मगर क्या ख़बर थी

इधर भी तिरा आस्ताना पड़ेगा

अभी मुंकिर-ए-इश्क़ है ये ज़माना

जो देखा है उन को दिखाना पड़ेगा

चलो मय-कदे में बसेरा ही कर लो

न आना पड़ेगा न जाना पड़ेगा

न होगा कभी फ़ैसला कुफ़्र ओ दीं का

तुम्हें रुख़ से पर्दा हटाना पड़ेगा

नहीं भूलता 'सैफ़' अहद-ए-तमन्ना

मगर रफ़्ता रफ़्ता भुलाना पड़ेगा

(751) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554