ज़िंदगी ख़्वाहिशों का मक़्तल है

ज़िंदगी ख़्वाहिशों का मक़्तल है

दिल की दुनिया में एक हलचल है

होश की हद में रह नहीं सकता

बरतरी का मरीज़ पागल है

ख़ैर-ख़्वाही की घास के नीचे

मस्लहत की ग़लीज़ दलदल है

और इक चोट दीजिए मुझ को!

मेरी तकलीफ़ ना-मुकम्मल है

ऐ 'असर'! ख़ैरियत का दरवाज़ा

साल-हा-साल से मुक़फ़्फ़ल है

(534) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554