दिल को उजड़े हुए बीते हैं ज़माने कितने

दिल को उजड़े हुए बीते हैं ज़माने कितने

किल्क-ए-तक़दीर ने लूटे हैं ख़ज़ाने कितने

भूल जाता हूँ मगर सच तो यही है बरसों

तुम से वाबस्ता रहे ख़्वाब सुहाने कितने

दिल दुखाती ही रही गर्दिश-ए-अय्याम मगर

हम भी मसरूफ़ रहे ख़ुद भी न जाने कितने

एक हम और ये दुश्नाम-तराज़ी तौबा

अपने अतराफ़ रहे आइना-ख़ाने कितने

इक नज़र देख लिया था किसी गुल की जानिब

नुक्ता-चीनों ने तराशे हैं फ़साने कितने

गर नहीं वस्ल तो फिर बादा-ओ-साग़र ही सही

दिल ने ढूँडे हैं धड़कने के बहाने कितने

उम्र-ए-रफ़्ता को जो आवाज़ कभी दी हम ने

खुल गए ज़ख़्म कई, बाब पुराने कितने

ग़मज़ा-ओ-रम्ज़ में 'सलमान' तफ़ावुत रखते

और आएँगे तुम्हें नाज़ दिखाने कितने

(878) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554