सूद-ओ-ज़ियाँ के बाब में हारे घड़ी घड़ी
सूद-ओ-ज़ियाँ के बाब में हारे घड़ी घड़ी
साँसों के क़र्ज़ हम ने उतारे घड़ी घड़ी
चलती रही हवा-ए-मुख़ालिफ़ तमाम रात
गिरते रहे फ़लक से सितारे घड़ी घड़ी
थमती है रोज़ गर्दिश-ए-साग़र मगर ख़ुमार
चलता है साथ साथ हमारे घड़ी घड़ी
अब हिज्र न विसाल न सौदा तिरे बग़ैर
दुखता है दिल भी दर्द के मारे घड़ी घड़ी
ऐ रख़्श-ए-नाज़ मुड़ के ज़रा देख तो सही
यादों के दर से कौन पुकारे घड़ी घड़ी
'सलमान' फिर चला है उसी बज़्म-ए-नाज़ में
कम-ज़र्फ़ अपने बाल सँवारे घड़ी घड़ी
(540) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सलमान अंसारी