लाख हो माज़ी दामन-गीर
लाख हो माज़ी दामन-गीर
मुस्तक़बिल की देख लकीर
सब से मोहब्बत करना सीख
कह के गया कल एक फ़क़ीर
सब अल्लाह के बंदे हैं
कोई नहीं दुनिया में हक़ीर
अहद-ए-जवानी बीत गया
कर अब जीने की तदबीर
कोहकन अब भी ज़िंदा है
ला न सका जो जू-ए-शीर
कैसे मैं उस को शे'र कहूँ
जिस में न हो कोई तासीर
दिलकश हैं किरदार ये सब
लैला हो शीरीं या हीर
अपनी क़िस्मत आप बना
क्यूँ है गिला-संज-ए-तक़दीर
सोज़-ए-दरूँ भी ने'मत है
नाम उसी का है इक्सीर
'सोज़' ग़म-ए-जानाँ ही तो है
अहल-ए-मोहब्बत की जागीर
(621) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554