आते जाते मौसमों का सिलसिला बाक़ी रहे
आते जाते मौसमों का सिलसिला बाक़ी रहे
रोज़ हम मिलते रहें और फ़ासला बाक़ी रहे
खा गईं दरिया की मौजें ख़्वाब-आवर गोलियाँ
बादबानी के लिए पागल हवा बाक़ी रहे
कल कोई बूढ़ा मुसव्विर मुझ से मिलने आएगा
ऐ मिरे मुंसिफ़ मिरी थोड़ी सज़ा बाक़ी रहे
शायरी करते रहो लेकिन रहे इतना ख़याल
दुश्मनों से दोस्ती का हौसला बाक़ी रहे
(453) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सरवर उस्मानी