आँखों में सौग़ात समेटे अपने घर आते हैं

आँखों में सौग़ात समेटे अपने घर आते हैं

बजरे लागे बंदर-गाह पे सौदागर आते हैं

ज़र्द ज़बूर तिलावत करती है तस्वीर ख़िज़ाँ की

ऐन-बहार में कैसे कैसे ख़्वाब नज़र आते हैं

गंदुम और गुलाबों जैसे ख़्वाब शिकस्ता करते

दूर-दराज़ ज़मीनों वाले शहर में दर आते हैं

शहज़ादी तुझे कौन बताए तेरे चराग़-कदे तक

कितनी मेहराबें पड़ती हैं कितने दर आते हैं

बंद-ए-क़बा-ए-सुर्ख़ की मंज़िल उन पर सहल हुई है

जिन हाथों को आग चुरा लेने के हुनर आते हैं

(558) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554