मैं जो गुज़रा सलाम करने लगा

मैं जो गुज़रा सलाम करने लगा

पेड़ मुझ से कलाम करने लगा

देख ऐ नौ-जवान मैं तुझ पर

अपनी चाहत तमाम करने लगा

क्यूँ किसी शब चराग़ की ख़ातिर

अपनी नींदें हराम करने लगा

सोचता हूँ दयार-ए-बे-परवा

क्यूँ मिरा एहतिराम करने लगा

उम्र-ए-यक-रोज़ कम नहीं 'सरवत'

क्यूँ तलाश-ए-दवाम करने लगा

(483) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554