पहनाए-बर-ओ-बहर के महशर से निकल कर
पहनाए-बर-ओ-बहर के महशर से निकल कर
देखूँ कभी मौजूद ओ मयस्सर से निकल कर
आए कोई तूफ़ान गुज़र जाए कोई सैल
इक शोला-ए-बे-ताब हूँ पत्थर से निकल कर
आँखों में दमक उट्ठी है तस्वीर-ए-दर-ओ-बाम
ये कौन गया मेरे बराबर से निकल कर
ता-देर रहा ज़ाइक़ा-ए-मर्ग लबों पर
इक नींद के टूटे हुए मंज़र से निकल कर
हर रंग में इसबात-ए-सफ़र चाहिए 'सरवत'
मिट्टी पे धरो पाँव समुंदर से निकल कर
(442) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सरवत हुसैन