थामी हुई है काहकशाँ अपने हाथ से
थामी हुई है काहकशाँ अपने हाथ से
तामीर कर रहा हूँ मकाँ अपने हाथ से
आया हूँ वो ज़मीन ओ शजर ढूँडता हुआ
खींची थी इक लकीर जहाँ अपने हाथ से
हुस्न-ए-बहार मुझ को मुकम्मल नहीं लगा
मैं ने तराश ली है ख़िज़ाँ अपने हाथ से
आईने का हुज़ूर समुंदर लगा मुझे
काटा है मैं ने सैल-ए-गिराँ अपने हाथ से
'सरवत' हदफ़ बहुत हैं जवानान-ए-शहर में
रक्खो अभी न तीर ओ कमाँ अपने हाथ से
(607) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सरवत हुसैन