आज दीवाने को बे-वज्ह सताया जाए

आज दीवाने को बे-वज्ह सताया जाए

फूल ताज़ा कोई बालों में लगाया जाए

मैं सर-ए-आम पढ़ूँ कोई ग़ज़ल लोगों में

उन की जानिब ही फ़क़त मेरा इशारा जाए

पास हैं वो दिल-ए-बीमार दुआ-गो है अजब

दर्द जाए न मिरा न ही मसीहा जाए

फ़ैसला हस्ब-ए-तबीअत ये मोहब्बत ने किया

इक तरह ग़म हो सलामत ग़म-ए-दुनिया जाए

रोक लें आज तो शाहीन-ए-बुलंदी-ए-ख़याल

आज 'सरवर' के परों को चलो कतरा जाए

(549) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554